Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में खालिस्तान का झंडा लहराने की चुनौती देने वाले पन्नू का सिर काटने वाले को देगा फ्रंट 51 लाख :- वीरेश शांडिल्य

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य

-खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की डीजीपी हिमाचल को भेजी एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने शिकायत
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा 29 अप्रैल को हिमाचल की राजधानी शिमला में खालिस्तान का झंडा लहराने का चैलेंज करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने को लेकर शिकायत हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के डीजीपी को भेजी है। क्योंकि हिमाचल हरियाणा व पंजाब की सीमाओं से सटा हुआ है। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को जो कनाडा में बैठ हिंदुस्तान में खालिस्तान बनाने की मुहिम चलाकर डॉलरों का लालच देकर पंजाब के भोले भाले युवा सिखों को भड़काता है उस पन्नू को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सैयद की औलाद बताया और कहा कि मुगल खून की पंजाब व हिमाचल में खालिस्तान बनाने की सोच रख सकता है।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य जो खालिस्तान मुहिम चलाने वालों के खिलाफ आर पार की लड़ाई जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं उन्होंने आईएसआई के एजेंट गुरपतवंत सिंह पन्नू को कहा कि यदि उसमे दम है तो पंजाब ,हिमाचल को खालिस्तान बनाने की मुहिम कनाडा से नही हिंदुस्तान में आकर पंजाब से चला फिर पता चले पन्नू असल का बीज है। शांडिल्य ने पन्नू के चैलेंज को स्वीकार किया और कहा कि 29 अप्रैल 2022 को शिमला में भारतीय तिरगे के साथ फ्रंट के सदस्य उन खालिस्तानियों को मिलेंगे जो शिमला में खालिस्तान का झंडा लहरायेंगे । उन्होंने हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर को ललकारने वाले पन्नू को कहा कि पहले एक भारत माँ के छोटे से भक्त का सामना कर ले ।जय राम ठाकुर तो बहुत बड़ी ताकत है।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने एलान किया कि जो गुरपतवंत सिंह पन्नू का सिर काटेगा उसे उनका फ्रंट 51 लाख देगा। और कहा पंजाब हो या हिमाचल खालिस्तान फ्रंट के सदस्यों की लाश पर बन सकता है। शांडिल्य ने डीजीपी को भेजी शिकायत में कहा मुकदमा दर्ज कर पन्नू को कनाडा से गिरफ्तार कर भारत लाने की माग की। उन्होंने कहा कि पन्नू सिख नही है बल्कि आतंकवादी है और जिन मुगलो के खिलाफ लड़ाई लड़ते नोवे गुरु गुरुतेग बहादुर व दसवे गुरु गोबिंद सिंह ने सब कुछ कुर्बान कर दिया।

शाण्डिल्य ने कहा पन्नू हिन्दू सिख भाई चारे पर बड़ा खतरा व कलंक है। उन्होंने कहा सनातन को बचाने व ब्राह्मणों के तिलक व जनेऊ की रक्षा करने वाले शीस के दानी के लिए उनके खून का कतरा कतरा कुर्बान है। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को उनका फ्रंट राष्ट्रीय ध्वज देव भूमि पर लहराएगा ओर पन्नू व पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को शांडिल्य ने कहा देव भूमि पर बुरी नजर रखने वाले दानवो का हमारे फ्रंट से पहले मां ज्वालामुखी ,कांगड़ा,चिंतपूर्णी, नैना देवी,बंगला मुखी, शुलनी देवी-देवता भूमि की रक्षा को बैठी है और शिमला में साक्षात जाखू मंदिर में संकट मोचक बैठे हैं जो देव भूमि पर बुरी नजर वाले की 7 पुश्तों का अंत कर सकते हैं। शांडिल्य ने कहा कि पूरे देश मे खालिस्तान के खिलाफ देशवासियो को मुहिम छेड़ने होगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now