Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन के बड़ोग में खाई में गिरा दूध से भरा कैंटर, बाल-बाल बची HRTC बस में सवार यात्रियों की जान

सोलन के बड़ोग में खाई में गिरा दूध से भरा कैंटर, बाल-बाल बची HRTC बस में सवार यात्रियों की जान

सोलन|
कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क पर अचानक दूध से भरा कैंटर खाई जा गिरने से तीन व्यक्तियों को चोटें आई हैं। वहीं, इस हादसे में हिमाचल पथ परिवहन की बस भी बाल-बाल बची गई। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी-सोलन सड़क पर नालागढ़ डिपो की बस कुमारहट्टी से सोलन की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बड़ोग से थोड़ा आगे मोड़ पर पहुंची तो पीछे से एक मारुति कार ने ओवरटेक किया। वहीं, अचानक मोड़ पर सामने से दूध से भरा कैंटर आ गया। एचआरटीसी बस चालक ने मारुति कार बचाव किया तो बस डंगे से टकरा गई। वहीं, सामने से आ रहा दूध से भरा कैंटर सड़क से नीचे खाई में चला गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। एम्बुलेंस की सहायता से तीन घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं और उन्हें गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया है

पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश राय ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now