Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सहित दो दर्जन कार्यकर्ता आप में शामिल, कांग्रेस में VIP कल्चर से नाखुश

युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सहित दो दर्जन कार्यकर्ता आप में शामिल, कांग्रेस में VIP कल्चर से नाखुश

परवाणू।
आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद पूरे राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा और जागरूक नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आए हैं। आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस मॉडल की मांग पूरे प्रदेश में हो रही है। इसी के चलते दूसरी पार्टियों में कई लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं।

जहाँ कुछ दिल पहले ही हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित कई अन्य युवा नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली वहीँ शनिवार को परवाणू में कांग्रेस से जुड़े संगठन युवा इंटक के राज्य अध्यक्ष और कसौली कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक यशपाल ठाकुर और उनके साथ दो दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने आप का दामन थाम लिया है। जिससे हिमाचल में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: दून विधानसभा के शलगा गांव में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा

वहीँ आम आदमी पार्टी से जुड़ने की बाद यशपाल ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्हें मन सम्मान और पद भी मिला लेकिन पहले हमारे पास दो ही विकल्प थे कांग्रेस और भाजपा जिसमे से हमे एक बेहतर चुनना था तो हमने कांग्रेस को चुना था। लेकिन अब आम आदमी पार्टी एक विकल्प के टूर पर आई है। आम आदमी पार्टी लोगों के लिए काम कर रही है, बिजली पानी और शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर आप दिल्ली अच्छे से काम कर रही है। उन नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुना है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वीआईपी कल्चर बहुत ज्यादा आ गया है। और वह इन मुद्दों पर बात नही कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थमने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें:  बाहरा यूनिवर्सिटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now