Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी, अब तक 9.20 रुपये बढ़े रेट

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारत में मंगलवार यानी 5 अप्रैल, 2022 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। आज फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है। इन 15 दिनों में ईंधन तेल में देश में 9.20 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है। सोमवार को तेल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

आज की बढ़ोतरी के बाद
दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपये पर बिक रहा है।
कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 114.28 रुपये और डीजल की कीमत 99.02 रुपये हो गई है।
वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल एक लीटर 110.09 रुपये और डीजल 100.18 रुपये में मिल रहा है।

गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।

इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now