Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुछ पार्टियां ऐसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती है : कश्यप

कुछ पार्टियां ऐसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती है : कश्यप

सोलन|
सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोनल जिला के पपलोल बूथ पर महसंपर्क अभियान में भाग लिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान दो बूथ अध्यक्षों के घर पर उनकी नाम पट्टिका लगाई और भाजपा का झंडा फहराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की ताकत उसके बूथ में है और भाजपा बूथ पर काम करती है।
उन्होंने कहा की भाजपा का महासंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ चल रहा है, कल हर मंडल में कार्यकर्ताओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । पूरे प्रदेश में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है।

इसे भी पढ़ें:  25 दिसम्बर को प्रत्येक हिन्दू घर मनाये तुलसी पूजन दिवस : पवन समैला

उन्होंने कहा की भाजपा के सभी नेता घर घर जाकर बूथ त्रिदेवों से मिल भी रहे है और उनके घर पर पट्टिका भी लगा रहे है। इस अभियान से पता चलता है की भाजपा का कितना विराट रूप है। उन्होके कहा की भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, पर कुछ पार्टियां एसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती है।

कश्यप ने कहा की भाजपा की सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और हम काम के दम पर मिशन रिपीट की ओर बड़ रहे है। जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में हर वर्ग का खयाल रखा है जिसके कारण सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। उन्होंने कहा की 9 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल दौरे पर आ रहे है इससे हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा।

इसे भी पढ़ें:  जोगिन्द्रा बैंक गढ़खल में एटीएम का बैंक चेयरमैन ने किया शुभारंभ
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now