Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 101 लोगों का रक्तदान एकत्रित कर बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड

अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 101 लोगों का रक्तदान एकत्रित कर बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड

नवरात्रों व रमज़ान के समय भी युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया
पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया भव्य रक्तदान शिविर का शुभारम्भ

बीबीएन : अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी (क्योरटेक ग्रुप ) की ओर से आज स्व. अमित सिंगला के जनम दिवस पर 22 वां भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस भव्य शिविर का शुभारंभ बीबीएन के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर 101 लोगों जिनमें स्थानीय उद्योगपति व विभिन्न युवा संगठन के युवकों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया.

राम कुमार चौधरी को इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान सुमित सिंगला ने सम्मानित किया. पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बी बी एन क्षेत्र में सामाजिक और विकास कार्यों में लगी है. सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि पी जी आई चंडीगढ़ ट्राइसिटी में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए संस्था ने 22 वां रक्तदान शिविर आयोजित करवाया. उन्होंने कहा कि इस शिविर में स्थानीय उद्योगपति वर्ग, युवा वर्ग व कर्मचारी वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला जिसमें स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. इस अवसर पर सुमित सिंगला ने सभी रक्तदानियों को आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई महादान नहीं है कियोंकि रक्त का कोई विकलप नहीं है. इस शिविर में पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रक्तदानी हिस्सा लेने पहुंचे.

सोसाइटी के प्रधान सुमित सिंगला ने बताया कि इस शिविर में युवा कई रक्तदानी इस प्रकार के भी थे जिन्होंने 11वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर बी बी एन के भारतीय जनता पार्टी के प्रधान बलबीर ठाकुर, रमेश कौशल, डॉ श्रीकांत, सतीश बंसल, हिमाचल प्रदेश पत्रकारिता संगठन के प्रधान रनेश राणा, कृष्ण ठाकुर, आर्य अनिल आर्य समाज इत्यादि उपस्थित थे.
इस मौके पर संजीव चौधरी, तरसेम चौधरी व सुरजीत चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

शिविर में रक्तदान करने वाले महादानी : जसविंदर सिंह, शोभित, राजिंदर कुमार, कृष्ण, प्रिंस कुमार चंदेल, अमन कौशिक, मुनीश वर्मा, जयपाल, पिंटू, हरजीत सिंह, रिंकू कुमार, दीपक, नीरज, हरीश, गुरजेश, मंगली लाल, साहिल कुमार, विशाल, ऋतिक चौहान, अजित कुमार, आशीष शर्मा, निहार, रामेश्वर, लवण कुमार, अमित डोगरा, सतवीर सैनी, जय सिंह, सत्य पाल, गुरदीप सिंह, बंटी, चन्दन कुमार, राकेश सिंह, योगेश, संजीव कुमार, मनोज, लक्की, बलविंदर, सुरजीत, प्रदीप, अमन, यश, रविंदर, अनुरोध, सुनील कुमार, विनोद कुमार, होशियार सिंह, गुरमुख सिंह, रामेश्वर, विशाल, गोल्डी, संतोष, जितेंदर, जगजीवन, बेअंत सिंह, मुकेश, विजय, दीपक, पवन, विजय कुमार आनंद, संदीप कुमार, बलवंत, अमित कुमार, राजकुमार, कोशी, हिमांशु, भूपिंदर, सौरभ कश्यप, अमित, दर्शन, अखिल राणा, प्रयांशुल, अमर चाँद, गुरजीत सिंह, सुभाष, सुखदेव सिंह, अशोक, टशन, रोहित ठाकुर, मोहित शर्मा, सुशिल शर्मा, संजीव, महेश, वीरेंदर, नितिन कुमार, रविंदर, प्रीतम उपाध्याय, राहुल, शुशील कुमार, अक्षय, संदीप, सुनील, वीरेंदर सिंह, गणेश सिंह, अतुल कम्बोज, शुभम, अजय ठाकुर, अनिल कुमार, बलदेव सिंह, आकाश, जयवीर, देवेंदर सिंह, भूपिंदर, सुरेश, मनप्रीत, गुरप्रीत, दीपक कुमार, जैसिंघ, अरविंद शर्मा, भुवनेश, नागु राम, मनोज, गौरव गोयल, विवेक कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, नित्यानंद, मुकुल शर्मा, अनिल कुमार, कुलदीप, विनोद, पवन कुमार शामिल थे.

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now