Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ पुलिस की मिली बड़ी सफलता : नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Published on: 8 April 2022
नालागढ़ पुलिस की मिली बड़ी सफलता : नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नालागढ़ पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान हिमुडा कालोनी के पास 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस व माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम हिमुडा कालोनी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान 2 व्यक्ति नालागढ़ से हिमुडा कालोनी की तरफ जा रहे थे। जब उन्होंने सामने पुलिस टीम को देखा तो घबरा गए। पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो शिष्यपाल उर्फ मुन्ना निवासी नालागढ़ के बैग से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने शिष्यपाल उर्फ मुन्ना व उसके साथी सुरेंद्र कुमार निवासी घनसौत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमुडा कालोनी के पास देर रात 2 लोगों को 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है और उनको कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now