Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: सुबाथू के समीप गंबरपुल बना मौत का पुल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सोलन: सुबाथू के समीप गंबरपुल बना मौत का पुल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सोलन|
सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर बने गंबरपुल पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक इस जगह पर दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से ब्लेक स्पॉट घोषित करने के अलावा कोई ठोस कदम हादसों को रोकने के लिए नहीं उठा सका है। जिससे नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार सुबह से ही चक्का जाम कर दिया। पुल पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ग्रामीण में अब काफी रोष हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित में जवाब नहीं देगा, तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि आवश्यकता होगी, तो वह चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रशासन ने दोबारा खाना पूर्ति के लिए गंबर पुल पर टुटी हुई रेलिंग लगाने के लिए कर्मी भेज दिए। जिसको देख कर ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने मन बना लिया है कि जब तक कोई स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक पुल की रेलिंग भी नहीं लगने दी जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि वह स्थान पर कब तक दूसरे लोगों की लाशें उठाते रहेंगे ग्रामीणों ने इस स्थान पर एक चौड़े पुल बनाने की मांग रखी है। जिससे की इस स्थान पर हादसों पर रोक लगे।

कहने को तो इस स्कूल का नाम गंबर पुल है लेकिन अगर इसे खूनी पुल कहा जाए तो कोई दोराय नहीं होगी। क्योंकि बीते कई सालों से दर्जनों लोग इस स्थान पर अपनी जिंदगी गवा चुके हैं। ना जाने इस स्थान पर आए दिन होते हादसों ने कितने लोगों ने अपनों को खो दिया।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now