Prajasatta Side Scroll Menu

प्रदेश के निजी कॉलेजों में फर्जी दाखिलों की जांच शुरू

जांच शुरू

प्रजासत्ता ब्यूरो शिमला ।
आठ निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार देने के बाद अब निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने हिमाचल प्रदेश के निजी कॉलेजों में फर्जी दाखिलों की जांच शुरू कर दी है। आयोग ने कॉलेजों से बीते तीन साल के दाखिलों का रिकॉर्ड तलब किया है।

तीन वर्ष पहले हुए दाखिलों का अब डिग्री आवंटन की संख्या से मिलान किया जाएगा। प्रदेश के कई निजी शिक्षण संस्थानों पर फर्जी दाखिले देने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा विभाग में ढाई सौ करोड़ से अधिक राशि के छात्रवृत्ति घोटाले को भी फर्जी दाखिलों से ही अंजाम दिया गया। बीते दिनों मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियां देने का खुलासा भी हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: NDPS एक्ट के 7 मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार, 52.68 ग्राम चिट्टा और 807 ग्राम चरस बरामद

कई कॉलेजों ने दी प्रिंसिपलों की गलत जानकारी
प्रदेश में स्थित कई निजी कॉलेजों ने आयोग को प्रिंसिपलों की नियुक्ति प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता को लेकर गलत जानकारियां भी दी हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद आयोग ने कई कॉलेजों से प्रिंसिपलों से जुड़ी जानकारियां भी मांगी हैं। इन नई जानकारियों को पुराने रिकॉर्ड से मिलाया जाएगा। गलत जानकारी देने वाले कॉलेजों के खिलाफ आयोग कार्रवाई करेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now