Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अर्की: पति ने पत्नी के जाली हस्ताक्षर कर बेच दिए सीमेंट फैक्ट्री में चल रहे तीन ट्रक

मामला दर्ज shimla news Solan News

अर्की।
अर्की पुलिस थाना में एक महिला ने शिकायत पत्र प्रेषित किया कि इसके पति के साथ बहुत वर्षो से विवाद चल रहा है । इसके नाम से तीन ट्रक सिमेंट फैक्टरी बाघा में चल रहै हैं और इन गाड़ियों का बैंक खाता इसके नाम पर है । इसके पति ने डरा धमकाकर इस खाते की पास बुक व ATM इससे छीन लिए है और इनका दुरूपयोग कर रहा है।

महिला ने आरोप लगाया है कि इसके पति ने इसे गाड़ियो से वंचित करने के लिए जनवरी 2016 मे इसके पति ने रमेश कुमार को गाड़ियाँ बेचने के लिये इसके पास इसके दस्तखत करवाने आए, इसने दस्तखत करने से मना कर दिया। कुछ दिनो के बाद इसे एक इकरारनामा की फोटो कापी मिली, इस इकरारनामा पर इसके पति ने खुद या किसी और से इसके जाली हस्ताक्षर करवाकर यह इकरारनामा धोखाधड़ी करने के इरादे से तैयार किया है ।

शिकायत मिलने के बाद इस सन्दर्भ में पुलिस थाना अर्की में अभियोग धारा 420, 468,471,466 120B भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now