Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 40 लाख की रकम उड़ाने वाले एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

arest, Mandi News

चंबा
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 40 लाख की रकम उड़ाने वाले एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद में दबोच लिया है। इसकी पहचान कर्ण तनेजा, निवासी हाउस नंबर 135, एनआईटी-तीन, तहसील और जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करने पर दस मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अभी तक सात गिरफ्तारियां कर चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून 2020 को ओम प्रकाश पुत्र बद्री राम निवासी गांव मलकौता डाकघर व तहसील भरमौर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अज्ञात लोगों ने नेट बैंकिंग के जरिये 40 लाख रुपये उड़ा लिए। इसका पता उसे तब चला, जब वह बैंक में पैसे निकालने पहुंचा। बैंक में उसे बताया गया कि उसके खाते में 995 रुपये बचे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई जहां पर उन्हें छह लोग बैंक में संदिग्ध रूप से नजर आए। इसी तरह पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर की फुटेज को भी चेक किया। इन दोनों फुटेज में बैंक में दिखाई दिए लोगों का मिलाप हो गया।

इसे भी पढ़ें:  SMC Teacher News: एसएमसी शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित

उसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी के नंबर के जरिये उनके ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने पालमपुर में जाकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से गहनता से जांच करने पर पता लगा कि ठगी करने वाले मुख्य दो आरोपी अलग हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। छह मई को पुलिस ने एक आरोपी को फरीदाबाद में दबोच लिया जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने का अभियान जारी है।

चंबा के पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है, उसे भी पुलिस जल्द अपनी हिरासत में ले लेगी। मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने हिप्पा का नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर करने की घोषणा की
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now