Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुष्प मण्डी परवाणू में 15 मई से शुरू होगा व्यापार

पुष्प मण्डी परवाणू में 15 मई से शुरू होगा व्यापार

सोलन।
कृषि उपज मण्डी समिति सोलन द्वारा निर्मित फूल मण्डी परवाणू में 15 मई, 2022 को विभिन्न फूलों के व्यापार का शुभारम्भ होगा। हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को फूलों की बिक्री के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पडे़गा। यह जानकारी सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सोलन डॉ. रविन्द्र शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में दस फूल के कारोबारी कारनेशन समेत अन्य फूलों का क्रय करेंगे। उन्होंने कहा कि फूल मण्डी परवाणू के आरम्भ होने से प्रदेश के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा, किसानों का ट्रांसपोर्ट खर्चा बचेगा, वहीं दिल्ली में फूलों पर लगने वाले दस फीसदी कमीशन से भी छुटकारा मिलेगा।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों से आग्रह किया कि फूलों की उपज को 15 मई, 2022 से फूल मण्डी परवाणू में आकर बेचें तथा पुष्प उत्पादाकों के लिए निर्मित इस मण्डी का लाभ प्राप्त करें।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now