Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली के जंगलों में फिर भड़की आग, करोड़ों का नुकसान

कसौली के जंगलों में फिर भड़की आग, करोड़ों का नुकसान

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में जंगल फिर धधकने लगे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आग की 75 से ज्यादा घटनाएं पेश आई हैं। सोलन के कसौली के जंगल में आज भी आग तबाही मचा रही है। यहां पर हेलिकॉप्टर से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

कसौली में आग बुझाते वक्त दो दमकल कर्मियों सहित चार लोग झुलस गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। चार घायल PGI में उपचाराधीन हैं। इन घटनाओं से लाखों की वन संपदा और वन्य जीव जलकर राख हो गए हैं।

धर्मपुर-गढख़ल रोड पर स्थित ईको कैंप सनावर में रविवार दोपहर बाद साथ लगते जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से राख हो गया। हवा के साथ आग इतनी तेजी में फैली कि कैंप में बने अलग-अलग कैंप व काटेज मिनटों में ही स्वाह हो गए। कैंप कर्मियों को भी इस पर काबू पाने का कोई मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  अर्की: मांगल के पास स्कूल बस पहाड़ी से टकराई, 24 बच्चों को आई चोटें

जंगल में इतनी भयानक आग लगी कि इसकी चपेट में पूरा ईको कैंप आ गया। आग से वहां लगे सभी कैंप व काटेज, रिसेप्शन व स्टोर समेत अन्य सभी सामान राख के ढेर में तब्दील हो गए। उन्होंने बताया कि आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों की मांगे पूरी न होने पर दून के पूर्व विधायक ने दी सरकार के खिलाफ़ आंदोलन की चेतावनी
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now