Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रुचि संस्था ने पांच पंचायतों के लोगों को वितरित की निशुल्क खाद्य पदार्थों की किटें

रुचि संस्था ने पांच पंचायतों के लोगों को वितरित की निशुल्क खाद्य पदार्थों की किटें

पट्टा महलोग|
विकास खंड धर्मपुर के तहत ग्राम पंचायत भागुड़ी के गांव बांध में ग्रामीण जागरूकता व विकास हेतु प्रयत्नशील स्वैच्छिक संस्था रुचि की ओर से क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों को निशुल्क खाद्य पदार्थों की किटें वितरित की गई। रुचि संस्थान के निदेशक धर्मवीर सिंह व मुख्य समन्वयक महिप डागर ने बताया कि जोमेटो फीडिंग इंडिया के सौजन्य से उपलब्ध करवाई गई यह भोजन सामग्री की किटें कोविड रिलीफ के तहत ग्रामीणों को वितरित की गई हैं, उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों की सहायता करना संस्थान का उद्देश्य है।

इसी कड़ी के तहत क्षेत्र की पंचायत केंडोल, पट्टा नाली, भागुडी, कोटबेजा,पट्टा बाड़ियां के ग्रामीणों को यह किटें दी गई हैं। लाभार्थियों का चयन रुचि संस्थान की संस्तुति से संबंधित पंचायत के प्रधानों की सिफारिश के आधार पर किया गया है। वितरण प्रणाली में पूर्णतया बी, पी, एल , की श्रेणी में आने वाली महिलाओं व अन्य जरूरत मंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Solan Police ने फ्रॉड और साइबर ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश

संस्था द्वारा इससे पूर्व भी क्षेत्र के स्कूलों व ग्रामीणों को कोविड बचाव सामग्री वितरित की जा चुकी है। खाद्य सामग्री की इन कीटों में लाभार्थियों के लिए चावल, दाल,चीनी,नमक, आटा, सोयाबीन रिफाइंड व बड़ियां,हल्दी सम्मिलित हैं। वितरण कार्यक्रम में शामिल जोमिटो फीडिंग इंडिया के ऑडिटर ने साहिल बहुगुना ने कहा कि कंपनी की ओर से यह खाद्य सामग्री कोविड रिलीफ का एक हिस्सा है जो कि क्षेत्र में ग्रामीण विकास हेतु उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली संस्थाओं के माध्यम से वितरित की जा रही हैं।

उधर ग्राम पंचायत केंडोल के प्रधान अनिल शर्मा, भागुड़ी पंचायत की दुर्गावती देवी, पट्टा नाली के प्रधान हेमचंद कश्यप, कोटबेजा की प्रधान किरण ठाकुर, पट्टा बाड़ियां की प्रधान रंजना कश्यप व उप प्रधान नेकराम, पतराम ठाकुर, बांध गांव की मीरा व इंदिरा ने उनकी पंचायत के लोगों को रुचि संस्थान द्वारा निशुल्क प्रदान करवाई गई भोजन सामग्री की कीटों के लिए आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: रबोन में सड़क किनारे खड़ी 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, ट्रक सहित फरार हुआ चालक
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now