Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: लडभड़ोल में सीसीटीवी पर स्‍प्रे कर पीएनबी के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास

मंडी: लडभड़ोल में सीसीटीवी पर स्‍प्रे कर पीएनबी के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास

मंडी|
जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने एटीएम को तोड़ दिया, लेकिन कैश बाक्‍स तक नहीं पहुंच पाए। जानकारी अनुसार लडभड़ोल बाजार में स्थित मुख्य शाखा पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही उनका एटीएम मौजूद है।

देर रात अज्ञात तत्वों ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया पर कामयाब नहीं हो पाए। चाेरों ने एटीएम को भारी क्षति पहुंचाई है। इसके साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा पर अज्ञात तत्वों ने स्प्रे कर दिया था। कैमरे पर स्‍प्रे करने के बाद ही वह एटीएम में घुसे और उसके बाद चोरी का प्रयास किया पर चोरी करने सफल नहीं हो पाए।

इसे भी पढ़ें:  ईल्लाका भदरोता के लिए मेरे तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट मिनी सचिवालय,पोलटैकनिकल कालेज तथा अटल आदर्श विद्यालय खोलना: चंद्र मोहन शर्मा

वही बैंक शाखा प्रंबधक दयावन ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से जानकारी उनको सुबह मिली और जिसके बाद मौके पर उन्होंने एटीएम टूटा हुआ पाया और सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत पुलिस चौकी लडभड़ोल में दे दी गई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगेंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभड़ोल बाजार का दौरा कर हर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंचा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now