Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में 22 झुग्गियों में लगी आग: एक व्यक्ति झुलसा और कई पशुओं की मौत

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

नालागढ़|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में न्यू बस स्टैंड के समीप शुक्रवार देर रात 2:40 बजे के करीब झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 22 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आगजनी में एक प्रवासी व्यक्ति भी झुलसने से घायल हो गया। वहीं कई पशुओं की मौत हो गई है। आग एक झुग्गी से भड़की और एक के बाद एक साथ लगती झुग्गियों में फैल गई।

आग फैलती देखकर प्रवासी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन अपना क़ीमती सामान नहीं निकाल पाए, जिससे लाखों रुपए का नुक़सान हुआ। वहीं पशुओं को खोलने तक का मौक़ा नहीं लगा। एक गाय, एक बकरी, एक भैंस बच्चा व 12 मुर्ग़े झुलस कर मर गए। आगज़नी की घटना में 10 लाख का नुक़सान हुआ, 30 लाख की संपत्ति बचाई ।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड नालागढ़ का पूरा स्टाफ़ अपनी 3 गाड़ियों के साथ मौक़े पर पहुंचा और आग पर क़ाबू पाया। टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया। फायर बिग्रेड नालागढ़ ऑफ़िसर जयपाल ठाकुर ने बताया कि देर रात 2 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली और 1 मिनट के भीतर एक गाड़ी मौक़े के लिए रवाना हुई।

नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने सूचना मिलने के बाद मौक़े का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि इन झुग्गियों में 150 के क़रीब प्रवासी कामगार रहते थे, जिन्हें रहने की व्यवस्था व खाने का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर संभव मदद की जा रही है। दमकल स्टाफ़ मौक़े पर पहुंचा और आग पर क़ाबू पाया। आग लगने का कारण फ़िलहाल पता नही चल पाया है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now