Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में आप की बढती लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा व काँग्रेस – हरमेल धीमान

हिमाचल में आप की बढती लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा व काँग्रेस – हरमेल धीमान

परवाणू|
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन की गिरफ्तारी से जहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है वहीं कॉंग्रेस व भाजपा इस मुद्दे को अपनी ढाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे मे बात करने पर परवाणू के जाने माने समाज सेवी हरमेल धीमान ने कहा की भाजपा व कॉंग्रेस हिमाचल मे आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखला गयी है |

बता दें कि पूर्व मे भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे समाज सेवी हरमेल धीमान भाजपा की नीतियों से नाराज होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हरमेल ने कहा कि हिमाचल मे आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व भारी मात्रा दिन प्रतिदिन लोगों का जुड़ना भाजपा व काँग्रेस से बर्दाश्त नही हो पा रहा था, न ही इसे रोकने का कोई अन्य उपाय इन्हे सूझ रहा था।

हरमेल ने कहा कि हिमाचल के प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आठ साल पहले के झूठे केस मे फंसा कर सरकार पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि अगर यह बात सच थी तो उस वक्त सेंटर व प्रदेश मे उनकी सरकारें थी तब उन पर कार्यवाही क्यों नही की गयी।

धीमान ने बताया हाल ही मे धर्मपुर जनता से संवाद कार्यक्र्म के जरिये उन्होने जनता से सीधे संवाद कर उनकी सभी शंकाओं को दूर किया व भारी संख्या मे लोगों को सदस्यता दी। जबकि दोनों पार्टियों के नेता केवल अपने कार्यकर्ताओं की महफिल सजा कर उसे जन संवाद का नाम देकर जनता व पार्टी दोनों को गुमराह करते हैं।

धीमान ने कहा कि सरकार की इन नीतियों को जनता भली भांति समझ चुकी है व ऐसी झूठी कार्यवाहियों से लोगों का विश्वास पार्टी मे और बढ़ रहा है। उन्होने कहा की सरकार जितना ज़ोर हमारी पार्टी को रोकने मे लगा रही है उस से आधा भी जनता सेवा या अपने प्रचार मे लगाए तो शायद उपचुनाव जैसे परिणामों से बच सकती है। हरमेल ने कहा की जल्द इस झूठे मामले का सच भी जनता के सामने आएगा और जनता इसका जवाब उसी तरह देगी जिस तरह पंजाब मे दिया है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now