Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंजाई में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

IMG 20220605 WA0013

नेहरू युवा केन्द्र मंडी युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से बालीचौकी सराज के पंजाई वन विश्राम गृह के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी सीता देवी, मीना देवी व पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल ने सहारा एक पहल संस्था व वन विभाग के साथ मिलकर किया। इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री तापेंद्र सिंह नेगी वन परीक्षेत्र थाची व थाची वन परिक्षेत्र के सभी वन रक्षक भी उपस्थित रहे।
साथ में ग्राम पंचायत पंजाई, प्रधान श्रीमती कृष्णा देवी व पंचायत समिति सदस्य लीला ठाकुर व सहारा एक पहल संस्था के संस्थापक श्री शोभा राम ठाकुर सहित ग्राम पंचायत पंजाई व ग्राम पंचायत लघडयाना (कशल) के 10 महिला मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News : ट्यूशन सेंटर के प्रशिक्षक पर लगा छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। और साथ में पंजाई बाजार व विश्राम गृह के परिसर में साफ सफाई की गई। तत्पश्चात वन विभाग के अधिकारी व महिला मंडल, युवा मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस दौरान तापेंद्र सिंह नेगी, वन परिक्षेत्र अधिकारी थाची ने कहा कि सब कुछ सरकार नहीं कर सकती कुछ प्रकृति के लिए हम सबको मिलकर करने की आवश्यकता है। साथ ही तापेंद्र सिंह नेगी ने पर्यावरण से संबंधित अपने अनुभव सांझा किए।

सहारा एक पहल संस्था के संस्थापक श्री शोभाराम ठाकुर ने आग्रह किया कि सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें। अधिक मात्रा में पौधे लगाएं और प्राकृतिक स्त्रोतों की समय-समय पर सफाई करते रहे।
इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय व स्वयंसेवी किशोरी लाल ने बताया कि प्रकृति हमारी सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करती है। हम सभी जरूरत की वस्तुओं के लिए पर्यावरण पर निर्भर है इसीलिए पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Mandi: वीर सपूत हवलदार सुखदेव सिंह ने सीमाओं की रक्षा करते हुए दी शहादत

इस कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई महिला मंडल शेगला, जागृति महिला मंडल ठारी, महिला मंडल डोभा, कल्पना चावला महिला मंडल महिनु, नारी शक्ति महिला मंडल झालरू, शीतला महिला मंडल पंजाई, नया सवेरा महिला मंडल डडवाडी, महिला मंडल पंजाई, नारी शक्ति महिला मंडल कशल, सारा एक पहल समाजिक संस्था, जलधर युवा मंडल कशल आदि युवा मंडल व महिला मंडल के सदस्यों ने सक्रिय रुप में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  कोर्ट ने साथी की हत्या करने वाले शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now