Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अग्निपथ योजना: हिमाचल के युवाओं में रोष, प्रदर्शन औऱ हंगामा, पुलिस और युवाओं में धक्कामुक्की

Published on: 16 June 2022
अग्निपथ योजना: हिमाचल के युवाओं में रोष, प्रदर्शन औऱ हंगामा, पुलिस और युवाओं में धक्कामुक्की

प्रजासत्ता|
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में विरोध के स्वर उठ खड़े हुए हैं। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गई है। गुरुवार को धर्मशाला में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कांगड़ा के गग्गल चौक में युवाओं ने काफी हंगामा किया है। यहां पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया है।
इस दौरान गग्गल चौक पर पुलिस से युवाओं की तनातनी भी हुई है। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ की जोरदार नारेबाजी की गई है।

जानकारी के अनुसार, युवा वर्ग पीएम के धर्मशाला दौरे को लेकर उनसे मुलाकात के लिए जा रहा था। लेकिन पुलिस ने इन्हें धर्मशाला से 20 किमी दूर गग्गल चौक पर ही रोक लिया। युवाओं का कहना है कि वह बीते 2 साल से सेना में भर्ती की तैयारियां कर रहे थे। अब ऐसे में सरकार नई योजना लेकर आई गई है। केवल चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। ये नाइंसफी है।

धर्मशाला के अलावा, हमीरपुर में भी युवाओं का गुस्सा फूटा है और शहर के बीचोंबीच युवकों ने रोष प्रदर्शन किया है। बिलासपुर में भी अग्निपथ के जरिये सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार के रवैये से नाराज ट्रेनिंग एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने एनएच-205 से लेकर डीसी दफ्तर तक रोष रैली निकाली साथ ही एसी-टू-डीसी गौरव चौधरी के जरिये सरकार को ज्ञापन भेजा। प्रशिक्षुओं ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष पहले सेना की भर्ती का ग्राउंड और मेडिकल टेस्ट दिया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी लिखित परीक्षा नहीं हुई. अब भर्ती को लेकर व्यवस्था बदली जा रही है

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now