Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोगिंद्रनगर में सड़क किनारे लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी|
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में गुरुवार सुबह सड़क किनारे फंदे में लटकी एक लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुरुवाती जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है और अनुमान है कि उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है।

फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पंहुची है औऱ जांच कर रही है। मामला हत्या या फिर आत्महत्या का है यह जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार आरठी गाँव में यह शव मिला है। सडक किनारे लगे पैरापिट के रिफलैक्टर के कटर से फंदा बनाकर युवक का शव लटका हुआ मिला है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का ने शव देखा तो पुलिस सूचना दी।

सूचना के बाद जोगिंद्र नगर नगर पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल घटनास्थल पर पहुंचे। आरठी गाँव के लोगों से मृतक युवक की शिनाख़्त करवाने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।

पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल का कहना है कि वह जल्द शव की शिनाख़्त कर लेंगे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। हत्या या आत्म हत्या इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now