Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन ने लगाया सचिव पर मारपीट करने का आरोप, FIR दर्ज

सिरफिरे युवक shimla

शिमला|
राजधानी शिमला में राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन ने सचिव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । शिकायत के बाद छोटा शिमला थाने मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मामला 27 जून का है, लेकिन मंगलवार देररात इसमें FIR दर्ज हुई है।

एफआईआर के मुताबिक, रमेश चंद गंगोत्रा ​​पुत्र जगत राम वीपीओ भद्रकाली तहसील घानारी जिला ऊना राज्य खाद्य आयोग में चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं। 27 जून को लगभग 11 बजे जब वह अपने कार्यालय में थे। उस समय राज्य खाद्य आयोग के सचिव केआर सहजल आए और उसे पीटना शुरू कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मारपीट से उसके नाक, मुंह और होंठ पर चोट लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी तो छोटा शिमला थाने में केस एफआईआर नंबर 57/22 यू /एस IPC के तहत 353, 332 दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल नरेश कुमार को हर एंगल से जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद छोटा शिमला पुलिस आज इस मामले में दोनों अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने देररात को ही इस मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी थी, लेकिन दोनों पक्षों से फिलहाल पूछताछ नहीं हुई है। आज पुलिस इन दोनों अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now