Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में 8 साल पहले बच्ची से दुष्कर्म मामले में 2 को 7-7 साल की सजा

Himachal News, कारावास, Mandi News, Una News, Sirmour News, Hamirpur News , Solan News

सोलन|
सोलन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में 2 दोषियों को 7-7 की सजा सुनाई है। इसके साथ कोर्ट ने दोनों पर 5-5 हजार जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

जानकारी के मुताबिक, लोअर नंगल निवासी नीरज 12 मई 2014 में एक घर में घुसा। जहां बच्ची को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसका साथी गांव माजरा दभोटा निवासी मक्खन सिंह बच्ची को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया, जहां उसने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गुरुवार को कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई।

इसे भी पढ़ें:  धर्मपुर में माता मनसा देवी मेला 08 से 10 अप्रैल, 2022 तक होगा आयोजित, देवी मां से मिली अनुमति
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now