Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन में मोबाइल कंपनी विवो के कार्यालय पर ईडी का छापा, दस्तावेज खंगाले

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

सोलन|
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हिमाचल के प्रदेश के सोलन में एक निजी मोबाइल कंपनी के केयर सेंटर पर छापा मारा है। इस दौरान ईडी अधिकारियों की ओर से दस्तवेजो को खंगाला गया। कंपनी के डीलरों से रिकॉर्ड भी तलब किया है।

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की इस कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं और ईडी इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोलन के साथ देशभर के 44 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। कंपनी पर टैक्स चोरी का भी आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले शाओमी कंपनी पर भी इसी तरह कार्रवाई की थी। ईडी ने शाओमी कंपनी की देश में 5,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। अब इसी तरह की कार्रवाई चीन की विवो कंपनी पर भी कार्रवाई हो रही है।

सोलन के राजगढ़ रोड पर विवो का प्रदेश का प्रमुख कार्यालय है। जहां पर ईडी ने छापेमारी की है। कार्यालय में किसी को जाने की अनुमति नहीं थी करीब एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारी दस्तावेज खंगाला। सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रदेश के विवो डीलरों का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। उनकी भी जांच हो रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now