Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: सुबाथू रोड पर दुकान से 10 हजार की नकदी और आइसक्रीम के डिब्बे की चोरी घटना CCTV में कैद

सोलन: सुबाथू रोड पर दुकान से 10 हजार की नकदी और आइसक्रीम के डिब्बे की चोरी घटना CCTV में कैद

सोलन|
सोलन शहर के साथ लगते सुबाथू रोड पर मंगलवार रात एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। शातिर चोर ने रत के समय दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। चोर दुकान से करीब 10 हजार रुपए नकद और आइसक्रीम का डिब्बा चुराकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक मुख्तयार सिंह दूध, ब्रेड, आइसक्रीम का कारोबार करता है। मुख्तयार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को वह दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ था। जब उसे दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां से 10 हजार रुपए की नकदी व आइसक्रीम का डिब्बा चोरी हुआ पाया गया। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में सपरून चौकी में शिकायत की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now