Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: शोघी में नेपाली व्यक्ति को 3 किलोग्राम अफीम सहित दबोचा

शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: शोघी में नेपाली व्यक्ति को 3 किलोग्राम अफीम सहित दबोचा

शिमला पुलिस को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। शिमला के शोघी में पुलिस ने उत्तराखंड से आ रही बस से नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस ने बस सवार व्यक्ति से 3.022 किलोग्राम अफीम पकड़ी है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, SIU टीम को सूचना मिली थी कि हरिद्वार से शिमला आ रही बस में एक व्यक्ति नशे की खेप के साथ आएगा। सूचना के आधार पर टीम ने शोघी में सोनू बंगला के पास नाका लगा लिया। उसी दौरान पुलिस ने उत्तराखंड की तरफ से आ रही बस को रुकवा लिया। तलाशी लिए जाने पर बस सवार एक व्यक्ति से 3 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान नेपाल निवासी विष्णु के रूप में हुई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है कि पुलिस ने नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया हुआ है, उसमें काफी हद तक सफलता मिल रही है। नशे की खेप को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद उससे नशे से जुड़े कारोबार के बारे में पता लगाया जाएगा।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now