Prajasatta Side Scroll Menu

सुंदरनगर: जीप ने मारी बुलेट को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग

सुंदरनगर: जीप ने मारी बुलेट को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग

मंडी|
मंडी के सुंदरनगर में चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनोटू के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक जीप ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान साहिल धीमान (23 वर्ष) निवासी BBMB कॉलोनी व जतिन शर्मा (23 वर्ष) निवासी हंडेटी सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने घर के इकलौते चिराग थे। ऐसे में उनकी मौत परिजनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनोटू गैस एजेंसी के स्टोर के समीप देर रात करीब 2:30 बजे के आसपास एक जीप और बुलेट की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  आधे अधूरे भवनों के उद्घाटन कर रहे मुख्यमंत्री और सुंदरनगर विधायक :- सोहन लाल

वहीं पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है।शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया जाएंगे।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी धनोटू प्रभारी बोध राज ने बताया कि जीप और बुलेट की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शूरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  टौर की पत्तलों के व्यवसाय से बाडू वाड़ा देव स्वयं सहायता समूह मजबूत कर रहा आर्थिकी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now