Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: ढांक से गिरकर HRTC चालक की मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

मंडी|
मंडी जिला के गोहर में ढांक से गिरकर HRTC चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। चालक शुक्रवार को ड्यूटी करने के बाद घर वापस लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन लाल (45) पुत्र आलम चंद निवासी गांव हंडवाह डाकघर स्यांज तहसील चच्योट, मंडी HRTC में चालक पद पर तैनात था। गत रोज रात को वह पीपलागलू में बस खड़ी कर अपने घर जा रहा था। अचानक थमलाहा खंड के ऊपर रास्ते में पैर फिसल जाने से गहरी खाई में जा गिरा। अंधेरा होने के कारण उसे रात को किसी भी व्यक्ति ने नहीं देखा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुबह जब कुछ लोग दूध छोड़ने के लिए थमलाहा आ रहे थे तो उनकी नजर उस पर पड़ी। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now