Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रेमिका की मौत से दु:खी, जम्मू कश्मीर में तैनात पधर के सैनिक ने खुद को मारी गोली

Published on: 10 August 2022
प्रेमिका की मौत से दु:खी, जम्मू कश्मीर में तैनात पधर के सैनिक ने खुद को मारी गोली

मंडी|
जम्मू कश्मीर के मीरा साहब में तैनात मंडी के पधर के सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव सुराहण निवासी योगेश कुमार रात को सैनिक क्वार्टर में नाइट ड्यूटी पर था। जिसके बाद अन्य सैनिक उसके मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

गोली मारने से पहले उसने अपने हाथ पर लिखा कि विनोद, अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल तेरा BATRA तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए मैं भी आ रहा हूं, DIMPLE I LOVE U घटना का पता चलते ही पधर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार मिलिट्री अस्पताल में योगेश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। मृतक के बड़े भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। वह भी जम्मू कश्मीर पहुंच गया है।

पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई और बहनों की शादी हो गई है। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now