Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जेबीटी बेरोज़गार संघ ने माँगे आवेदन, कहा जल्द निकाला जाए नए पदों पर कमीशन: अभिषेक ठाकुर

जेबीटी बेरोज़गार संघ ने माँगे आवेदन, कहा जल्द निकाला जाए नए पदों पर कमीशन: अभिषेक ठाकुर

मंडी|
जेबीटी/डी.एल.एड प्रशिक्षित बेरोज़गार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन मंडी में हुआ। जिसमें उन्होंने पूर्व में जेबीटी संघ के विलय होने के बारे में चर्चा की साथ ही भविष्य में पुनः संघ को खड़ा कर और नई कर्यकारिणी बना कर सरकार के समक्ष अपनी समस्याएँ और अपने मुद्दों को गति देने के लिए कहा।

अभिषेक ठाकुर ने बताया कि जेबीटी संघ ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में गूगल फ़ॉर्म जारी कर प्रदेशाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव, सचिव,सोशल मीडिया प्रभारी जैसे अन्य पदों पर स्वेच्छित कार्य करने के लिए आवेदन भी माँग था।जिसमें उन्हें 182 आवेदन भी प्राप्त हुए। जल्द ही संघ पुनः खड़ा हो कर सरकार के समक्ष अपने मुद्दों को लेकर दिखेगा। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2019 में हुए 617 पदों पर हुए कमीशन को भी भरे जाने की गुहार सरकार से लगाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साथ ही उन्होंने नया कमशीन निकालने की भी उम्मीद सरकार से जताई है कि शीघ्रातिशीघ्र चयन बोर्ड द्वारा अन्य रिक्त पड़े पदों पर भी कमीशन लिया जाए।क्यूँकि वर्तमान में स्कूलों की अगर बात की जाए तो पूर्व में ली गई सूचना का अधिकार द्वारा उन्हें 3700 के लगभग रिक्त प्राथमिक अध्यापकों की जानकारी मिली है। और साथ ही कई वर्षों से जो जेबीटी/डी.एल.एड. का कोर्स कर हज़ारों छात्र नए कमीशन का इंतज़ार बनाए बैठे हैं उन्हें भी कम राहत मिलेगी।

बैठक में ओंकार,महेश,कमल,पंकज,सुनीता,अजय,विनीत,मनीष,विजय,निशा,नमिता, श्याम,रवीना, सुरभि,स्मृति,ममता,आँचल,प्रिया,चंचल,कशिश,प्रेक्षा,इंदू,कोमल,अंकिता,पल्लवी,पूजा,चुनिंदा,कृतिका,जागृति,पायल,अंजलि,वर्तिका,वाणी,काजल,स्नेहा,साधना,शबनम,गरिमा,आस्था,मुस्कान आदि उपस्तिथ रहे।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now