Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंस्टाग्राम पर विधायक विक्रमादित्य का फर्जी अकाउंट बनाकर, रैली के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहे ठग

इंस्टाग्राम पर विधायक विक्रमादित्य का फर्जी अकाउंट बनाकर, रैली के नाम पर पैसे के डिमांड कर रहे ठग

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में लगातार ठग नेताओं के फर्जी अकाउंट बना कर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह को अपना निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने विक्रमादित्य सिंह का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट से कुछ लोग विक्रमादित्य सिंह का फोटो लगाकर उनकी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध में अपनी फेसबुक ID पर इसकी जानकारी दी। वह जल्द ही साइबर सेल शिमला में शिकायत करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ठगों द्वारा भेजे मेसेज में कहा जा रहा है कि- मैं विक्रमादित्य सिंह बोल रहा हूं और एक रैली करवाई जा रही है, जिसमें आपका योगदान चाहिए और योगदान स्वरूप पैसे फोन पे पर भेज दें। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी कई नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं और अब शातिर नेताओं के नाम पर सोशल मीडिया पर अकाउंट बना कर उनकी फोटो लगा कर लोगों से पैसे मांग रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की फर्जी आईडी बनाने की दर्जनों शिकायतें साइबर सेल शिमला के पास आई हैं। कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर संबंधित परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और कुछ देर के बाद ही मैसेंजर के जरिए पैसे की डिमांड करते हैं। जिसमें कुछ लोग इनके झांसे में आकर ऑनलाइन माध्यम से उन्हें पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और ठगी का शिकार ह जाते हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now