Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

#बिलासपुर से दु:खद ख़बर: स्टील उद्योग में आग की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल

Published on: 28 August 2022
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के गवाल्थाई औद्योगिक क्षेत्र में अग्रवाल स्टील इंडस्ट्री कंपनी की भट्टी में अचानक ब्लास्ट होने के कारण 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ऊना ले जाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे सरिया बनाने वाली कंपनी की भट्टी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान तरल पदार्थ (लावा) निकलकर वहां काम करने वालों पर गिर गया, जिससे उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया।

हादसे में घायलों के परिजनों आरोप लगाया है कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। यदि उनके पास सेफ्टी किट होती तो शायद बचाव हो जाता। वहीँ इस हादसे से सम्बंधित शिकायत पुलिस के पास भी पहुंची है, जिसमे पुलिस जाँच कर रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ थाना कोट गौरव ने की है।

वहीँ इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के माध्यम से कहा कि ” जिला बिलासपुर के अंतर्गत एक कारखाने में आग की चपेट में आने से 8 मजदूरों के घायल होने वाली खबर चिंताजनक है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। सभी को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।”

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now