Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी ख़बर: बल्‍ह में पुलिस ने स्‍कॉर्पियो से 14 किलो चरस की खेप सहित दबोचा तस्कर

Published on: 8 February 2021
बल्‍ह में पुलिस ने स्‍कॉर्पियो से 14 किलो चरस की खेप सहित दबोचा तस्कर

प्रजासत्ता |
मंडी के बल्‍ह में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,जहाँ पुलिस ने 14 किलो 115 ग्राम चरस सहित एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। बल्ह पुलिस ने गलमा के निकट स्कार्पियों चालक से चरस की खेप बरामद की। आरोपित देवी सिंह द्रंग हलके के धमेड का रहने वाला है। मिली जानकारी मुताबिक आरोपित स्‍कॉर्पियो में चरस की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के घर से एक लाख रुपये से ज्‍यादा नकदी भी बरामद की है।

मिली जानकारी मुताबिक बल्ह पुलिस ने गलमा के निकट थाना प्रभारी कमलेश कुमार की अगुआई में नाका लगा रखा था। सुबह जब नेरचौक की तरफ से स्काॅर्पियो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस को गाड़ी के अंदर चरस की बड़ी खेप बरामद हुई है। आरोपित ने चरस की खेप कहां से लाई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी गहन पूछताछ पुलिस ने शुरू कर दी है।

फ़िलहाल पुलिस ने गाड़ी चालक देवी सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपित से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने गलमा के निकट चरस की खेप बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now