Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चमोली त्रासदी: भीषण बाढ़ के बाद हिमाचल के दो युवक लापता

Chamoli News Pawan And Rakesh

प्रजासत्ता |
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा ने काफी इलाके तबाह कर दिए हैं| आज प्रशासन का जोर राहत-बचाव कार्यों पर है| तपोवन की दूसरी सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें हो रही है| आपदा के बाद से 202 लोग लापता हैं और कुल 19 शव बरामद हुए हैं| तपोवन की टनल में करीब सौ मीटर तक टीमें पहुंच गई हैं, लेकिन अंदर दलदल होने के कारण मिशन में देरी हो रही है|

वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण तबाही में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर बुशहर के शिंगला गांव के दो युवक पवन कुमार और राकेश कुंदन लापता बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों एनर्जी पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। दोनों अभी तक लापता हैं। हद्सेके बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है लेकिन अभी तक दोनों की कोई सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: हिमाचल में 3 तेंदुओं की जहर से हुई थी मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही शिंगला गांव के लोग और परिजन दोनों की सकुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान राज कुमार ने यह जानकारी दी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now