Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अपने फायदे के लिए इस्तेमाल की भाजपा ने सरकारी मशीनरी :- रामकुमार

himachal News कोरोना काल में BBN में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएँ, धूल फांक रहें वैंटिलेटर व अन्य जरुरी उपकरण

मुख्यमंत्री के आगे वाहवाही लूटने के चक्कर जनता को किया परेशान
चार दर्जन रूट रहे ठप
उनके समय में हुए विकास के लिए विधायक इतिहास देखे
बरोटीवाला ।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि बरोटीवाला में हुई भाजपा की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर जनसभा में सरकारी मशीनरी और सरकारी पैसा का जम कर दुरपयोग हुआ है। लोगों को जनसभा में ढोने के लिए 38 बसें लगाई गई। उन्होंने सरकार से इसका श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की इस जनसभा ने 70 से 80 लाख रुपये खर्च किया गया। सरकार यह बताए कि जनता का यह पैसा किसी आधार पर खर्च किया गया। बसें जनसभा में लगी रही और लोग बस की इंतजार में सडक़ों पर खड़े रहे। ऐसा पहली बार हुआ है किसी सरकार ने सरकारी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने के लिए आदेश दिए गए थे। जन सभा में आशा वर्कर, आंगबाड़ी कार्यकर्ता और उद्योगों से कामगारों को बुलाया गया था।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान विधायक ने जनसभा में उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने दून में कोई कार्य नहीं किया। लेकिन वह उन्हें बताना चाहते है कि उन्होंने 683 करोड़ रुपये का विकास कार्य कराए जिनके श्वेत पत्र उन्होंने जारी किया है। चुनड़ी पुल का जिसका शिलान्यास सीएम ने किया वह कांग्रेस काल में ही इसकी डीपीआर तैयार हो गई थी। लेकिन अचार संहिता के चलते शिलान्यास का स्टोन नहीं लगा पाए थे। आकावाली का पुल भी कांग्रेस की देन है। कुठाड़ और पट्टा की आईटीआई के भवन उनके समय में बने थे। आईपीएच का सब डिवीजन, चंडी में पशु औषधालय, गोयला और हरिपुर पट्टा में पीएचसी, बरोटीवाला ईएसआईसी की डिस्पेंसरी, दून में 17 उप स्वास्थ्य केंद्रों में कांग्रेस में स्वास्थ्य कर्मी थे लेकिन अब भाजपा काल में यहां पर ताले लटके हुए है। 36 स्कूल अपग्रेड कंाग्रेस के समय में हुए है। 41 ट्यूबवैल कांग्रेस के समय में हुए है। लेकिन 20 हैंडपंप अभी तक भाजपा के समय मे चालू कर पाई। कुठाड और पट्टा में 24 घंटे के लिए सीएचसी कांग्रेस काल में शुरू की थी लेकिन अब वह रात के समय बंद हो रही है। बीबीएनडीए के लिए उनके समय में 2 करोड़ बढ़ा कर 75 करोड़ रुपये उन्हें ग्रांट कर दी थी लेकिन अब भाजपा के समय में घटा कर 14 करोड़ ही रह गई। बरोटीवाला से सुबाथू मार्ग कांग्रेस के समय में राष्ट्रीय मार्ग बनाया था लेकिन भाजपा उसका दर्जा घटना कर उसे एमडीआर कर दिया। ट्रैक्टर पर उन्हें सबसिडी 50 हजार से तीन लाख की थी लेकिन अब स्थानीय विधायक ने उसे घटा कर वापस पचास करा दी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now