Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूको आरसेटी में 35 प्रतिभागियों ने लिया ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण

यूको आरसेटी में 35 प्रतिभागियों ने लिया ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण

सोलन |
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था जिसका आज समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ साथ उन्हें उद्यमीता विकास के बारे में भी बताया व् सिखाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मार्केटिंग, रिस्क टेकिंग, बैंकिंग, बिज़नेस मैनेजमेंट, और बुक कीपिंग जैसे विषयों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के समापन दिवस के कार्यक्रम पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री आर के बाली व् भागलपुर बिहार के निदेशक श्री अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे जिन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए प्रोत्साहित किया और आत्म निर्भर बनने के लिए मार्गदर्शित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: दून विधानसभा की कालूझिंडा पंचायत के कोटियां गांव में अवैध खनन की मार से त्रस्त ग्रामीणों का छलका दर्द

यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया की 12 सितम्बर से फ़ास्ट फ़ूड उद्यमी का 10 दिवसीय कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है व् होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमो जैसे की अचार पापड़ बनाना, मोमबत्ती बनाना ,अगरबत्ती बनाना विषय पर प्रशिक्षण दिए जाने वाले है जो भी इछूक प्रतिभागि भाग लेना चाहते हो वे अधिक जानकारी हेतु यूको आर सेटी के टेलीफ़ोन संख्या 01792-220936 पर संपर्क करे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now