Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

महंगाई के खिलाफ दून कांग्रेस का हल्ला बोल

IMG 20220917 WA0006

बद्दी।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
को जमकर घेरा। चौधरी रामकुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जो आजकल हिमाचल दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी तो पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, प्याज और टमाटर की कीमतों में जरा सी भी बढ़ोतरी होती थी तो स्मृति ईरानी गले में टमाटर प्याज की माला डालकर और घरेलू गैस सिलेंडर सड़कों पर रखकर बहुत हो हल्ला मचाती थीं।

लेकिन आज जब रसोई गैस, सब्जियां, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है, तो आज स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं। इस दौरान चौधरी राम कुमार के साथ दून कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद और स्मृति ईरानी मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदेश भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की।

इस मौके पर उनके साथ छींदा बीडीसी, अब्दुल प्रधान, मलूक खान, संजू प्रधान, अनवर अली, नसीब पंच, काला गुरुमाजरा, बिल्लू खान, संजीव शर्मा, जय राम, गोविंद ठाकुर, बलदेव सिंह नेगी, गुरप्रीत चौधरी, सुंदर फौजी, हाकम चौधरी, रफीक मोहम्मद, अमर नाथ संधू, विकी संधू, परमजीत सिंह, ज्ञान ठाकुर इंस्पेक्टर शाम लाल, जोगा चौधरी, संजू चंदेल आदि मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now