Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संजौली कॉलेज में दलित छात्र से मारपीट, आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर DC से मिले भीम आर्मी के सदस्य

संजौली कॉलेज में दलित छात्र से मारपीट, आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर DC से मिले भीम आर्मी के सदस्य

शिमला |
राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज में अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले छात्र से मारपीट के मामले में भीम आर्मी एकता मिशन पीड़ित छात्र के समर्थन में उतर गई है। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष रवि दलित ने कॉलेज छात्रों के साथ मिलकर डीसी आदित्य नेगी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि छात्र के साथ की गई बदसलूकी और मार पिटाई के खिलाफ पुलिस एक्शन ले ताकि शिक्षण संस्थानों में दोबारा इस तरह की कोई घटना पेश न आए।

बता दें कि मंडी निवासी आशुतोष बीएससी द्वितीय वर्ष में संजौली कॉलेज में पढ़ता है। जिसका आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले प्रशांत, प्रदीप, अर्पित नेगी, कर्ण और दो अन्य उसे शौचालय का प्रयोग करने पर गाली देते हैं और मारते हैं। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी देते हैं। उसका कमरा भी अवैध रूप से दूसरे छात्रों को दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रवि दलित ने कहा कि दोषी छात्रों को जल्द से जल्द सज़ा मिलनी चाहिए। पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन उन छात्रों के खिलाफ नहीं लिया है जिस वजह से आज डीसी शिमला के पास आना पडा़ है। इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि पुलिस प्रशासन इस पर जल्द संज्ञान नहीं लेता तो भीम आर्मी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगा।

इस मौके पर विशेष तौर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार दलित जी भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिशुपाल जिला सिरमौर के महासचिव सुरेंद्र धर्मा भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के सचिव ललित चौहान नारायण मानटा और कपिल चांटा जी और दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now