Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिछले 25 वर्षों से रोजगार के इंतजार में बेरोजगार स्वास्थ्य कर्मी, CM क़ो ज्ञापन भेज कर लगाई रोजगार की गुहार

पिछले 25 वर्षों से रोजगार के इंतजार में बेरोजगार स्वास्थ्य कर्मी, CM क़ो ज्ञापन भेज कर लगाई रोजगार की गुहार

विजय शर्मा | सुन्दरनगर
बेरोजगार प्रशिक्षित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो कि पिछले 20 से 25 वर्षों से भिन्न-भिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करके बैठे है। यह बेरोजगार अभी तक सरकारों की बेरूखी से बेरोजगार बनकर घरों में बैठे हैं और बार-बार सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि उनकी भी नियुक्ति की जाए। क्योंकि बहुत से प्रशिक्षु ओवरऐज होने वाले हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सैंकड़ों पद प्रदेश में खाली पड़े हैं। लोग लम्बे समय से बेसब्री से अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में ही दूसरे कई वर्ग हैं, जिनमे 50 प्रतिशत बैच वाइज भर्ती की जाती
है। और 50 प्रतिशत कमीशन द्वारा की जाती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बेरोजगार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता संघ की प्रधान पुष्पा ठाकुर, सुशीलशर्मा,सरोज, चंपा ठाकुर, क़मला, निलम, सुनीता,ने स्थानीय विधायक राकेश जमवाल के साथ मुलाक़ात कर माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, से मांग की है कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती 50 प्रतिशत बैच बाइज भी की जाए और रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाए तांकि कोविड काल मे ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके और बेरोजगारों को भी रोजगार प्राप्त हो सके। तथा सरकार का भी बेरोजगारी दूर करने का वादा पूरा हो सके। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सही सुचारू रूप से चलाए जाय,उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी नियुक्तियां शीघ्र करे।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now