Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: झंझीडी में अनियंत्रित पिकअप ने काम के बाद पैदल घर जा रही महिला को कुचला, हुई मौत

Published on: 24 September 2022
शिमला: झंझीडी में अनियंत्रित पिकअप ने काम के बाद पैदल घर जा रही महिला को कुचला, हुई मौत

शिमला |
राजधानी शिमला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है। वहीं अब सड़क किनारे राहगीर को चलना भी मुश्किल हो गया है। तेज रफ्तार गाड़ी व बरसात से सड़कों पर फिसलन होने कारण गाड़ी स्किड कर रही ,है जिसके कारण हादसे भी हो रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला शिमला के उपनगर खलीनी के झंझीडी में पेश आया है। जहाँ एक अनियंत्रित पिकअप ने रास्ते में चलती महिला को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालात में महिला को IGMC अस्पताल पहुंचाया, यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला झंझीडी में ही रहती थी और किसी गाड़ी के शोरूम में काम करती थी। मृतक महिला का नाम नीमा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। इसकी जांच जारी है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now