Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उत्तराखंड में हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत, हिमाचल के 3 लोग भी लापता

Avalanche

शिमला|
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। जबकि 22 अब भी लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। अहम बात यह है कि इस हादसे में हिमाचल के 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस पर्वतारोही दल में हिमाचल के कुल 5 लोग शामिल थे। फिलहाल, हिमाचल के कर्नल दीपक वशिष्ट कैंथला, शिवम कैंथला और अंशुल कैंथला लापता हैं। ये तीनों शिमला जिले के नारकंडा के रहने वाले हैं। इसके अलावा, कांगड़ा के राहुण राणा को रेस्क्यू किया गया। वहीं, लेफ्टिनेट अनुराधा बेस कैंप में सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू बोले- आठ और परीक्षाओं में गड़बड़ी की मिलीं शिकायतें, भर्ती प्रक्रिया में 60 दिनों के भीतर लाएंगे पारदर्शिता

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए अब हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग (एचएडब्ल्यूएस) के जांबाज मोर्चे पर उतरेंगे। जम्मू कश्मीर से 16 सदस्यीय दल बुधवार को उत्तराखंड के रवाना हो गया। गुरुवार सुबह ये जांबाज देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे और वायु सेना के हेलीकाप्टर की मदद से इन्हें लोकेशन तक भेजा जाएगा।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now