Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फिल्म आदिपुरुष में भगवान हनुमान के स्वरूप को अलग दर्शाने पर भड़का विहिप,प्रदेश में रिलीज नही होने देंगे की चेतावनी

फिल्म आदिपुरुष में भगवान हनुमान के स्वरूप को अलग दर्शाने पर भड़का विहिप,प्रदेश में रिलीज नही होने देंगे की चेतावनी

परवाणू |
बालीवुड निर्माता निर्देशकों द्वारा लगातार हिन्दू देवी देवताओं को टारगेट किया जा रहा है जिसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विश्व हिन्दू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश संयोजक पवन समैला ने कहा कि बालीवुड द्वारा हिन्दू धर्म हिन्दू संस्कृति पर लगातार प्रहार किया जा रहा है जिससे हिन्दू भावनाऐ आहात हो रही है हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। जो इस देश का हिंदू समाज अब बर्दाश्त नहीं करने वाला।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बनी फिल्म आदिपुरुष में भगवान हनुमान जी के स्वरूप को अलग दर्शाया गया है हनुमान जी को चमड़े के वस्त्र पहनाऐ गये है जो हिन्दू धर्म में वर्जित नहीं है चमड़े की बैल्ट पहन कर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते और तीनो वेदों के ज्ञाता रावण की आंखों में काजल लगा कर एक अलग स्वरुप में दिखाया गया है आखिरकार फिल्म निर्माता निर्देशक हिन्दू धर्म के प्रति क्या दर्शाना चाहते हैं।

पवन समैला ने कहा कि बालीवुड द्वारा लगातार हिन्दू आस्थाओं पर चोट की जा रही बहुसंख्यक हिन्दू समाज की धार्मिक मान्यताओं पर ही प्रहार किया जा रहा है उनके द्वारा अन्य धर्म को क्यों नहीं टारगेट किया जाता केवल हिन्दू धर्म को ही क्यों ये अब हिन्दू समाज को सोचने की आवश्यकता है।

देश में जगह जगह रामलीला का मंचन किया जाता है उसमें श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी, रावण आदि अन्य की भूमिका का किरदार निभाया जाता है उनके स्वरूप को दर्शाया जाता है उनके स्वरूप को देश का बच्चा बच्चा जानता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं में हिन्दू समाज की इतनी श्रद्धा और मान्यता है कि रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरूण गोगई जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक महिला और उसके परिवार ने सबके सामने उनके चरणों में श्रद्धा पूर्वक प्रणाम किया क्योंकि आज भी हिन्दू समाज श्रीराम जी के स्वरूप का किरदार निभाने वाले अरूण गोगई जी में साक्षात भगवान श्रीराम को देखता हैं।

पवन समैला ने निर्माता निर्देशक से फिल्म आदिपुरुष में आपत्तिजनक दृश्यो को हटाने बारे मांग की है और साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म आदिपुरुष में दृश्यों स्वरूपों को हिन्दू धर्म हिन्दू मान्यताओं सहित सही नहीं किया गया तो इस फिल्म को हिमाचल प्रदेश में रिलीज नही होने दिया जाए । और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मांग की है कि इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज न होने दिया जाएगा जब तक आपत्तिजनक दृश्यों को हटा न दिया जाए।

इस मौके पर महंत मोहन गिरी जी महाराज , जिला अध्यक्ष कृष्ण डोडा, जिला मंत्री बलवंत सिंह भट्टी, बजरंग दल जिला संयोजक जीतेन्द्र सहीन, पूर्व जिला संयोजक संजीव पराशर, धर्म यात्रा महासंघ जिला सयोजक बंशी बाबा, बजरंग दल बलोपासना प्रमुख सुरेन्द्र कौंडल, प्रखंड मंत्री कृष्ण पाल, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख बिंदु ठाकुर, नगर संयोजक मनमोहन शर्मा, जिला विधार्थी प्रमुख साहिल समैला, नकुल, वीरेन्द्र, परमानंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now