साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आधे अधूरे भवनों के उद्घाटन कर रहे मुख्यमंत्री और सुंदरनगर विधायक :- सोहन लाल

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय। सुन्दरनगर
पूर्व सीपीएस और सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने भाजपा सरकार से तीखे सवाल करते हुए कहा कि सुंदरनगर के विधायक और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आधे अधूरे भवनों के उद्घाटन कर रहे हैं। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि निहरी आईटीआई के न दरवाजे लगे हैं और न ही खिड़कियां लगी हैं, वहीं डैहर रेस्ट हाउस में भी न दरवाजे न ही खिड़कियां लगी हैं। फिर भी मुख्यमंत्री जी उसका उद्घाटन कर रहे हैं। सीएचसी रोहांडा के भी ऐसे ही हाल हैं, वहां भी आधे अधूरे भवन के उद्घाटन कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने सिहली स्कूल से चहढ़ी के लिए लगभग 10 साल पहले बनी सडक़ जिस पर लगभग 10 वर्षों से निजी वाहन चल रहे हैं का उद्घाटन भी रात 8 बजे किया। उन्होंने कहा कि अगर उद्घाटन करना था तो इससे बड़ौन, त्रियूई, कांगरी और चहढ़ी गांवों की हजारों की आबादी वाले क्षेत्र के लिए सड़क पहुंचनी चाहिए थी तब उद्घाटन होना चाहिए था। यहां की हजारों की आबादी इस सडक़ सुविधा से महरूम रह गई। उन्होंने सरकार व विधायक पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हम रिवाज बदलेंगे अगर रिवाज बदलना है तो डर के माहौल में आनन फानन में आधे अधूरे कार्यों के क्यों उद्घाटन किये जा रहे हैं। उद्घाटन करने थे तो रिवाज बदलने के बाद कार्य पूर्ण होने पर उद्घाटन करने थे। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के विधायक लोगों को केवल गुमराह कर रहे हैं जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा में जरूर देगी।

इसे भी पढ़ें:  दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके प्रवक्ता स्कूल न्यू को जल्द नियमित करे उच्च शिक्षा विभाग – संघ

Join WhatsApp

Join Now