साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी,अब आठ पदाधिकारियों का पार्टी से इस्तीफा

पार्टी से इस्तीफा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। 28 सितंबर को हर्ष महाजन और मंगलवार को धर्मपाल ठाकुर खांड के इस्तीफे के बाद अब शिमला जिला से आठ अन्य युवा पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह इस्तीफा हिमाचल कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के समर्थन में दिया गया है।

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश सैनी, जिला शिमला युवा इंटक अध्यक्ष राहुल नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी उपाध्यक्ष अमित मेहता, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भगत सिंह ठाकुर, सचिव नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मेहर सिंह कंवर, सचिव धीरज कश्यप और युवा कांग्रेस सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे प्रतीक शर्मा ने इस्तीफा दिया है।
311482384 170316325589040 472301620645552090 n

Join WhatsApp

Join Now