Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में एक फेज में 12 नवंबर को होगा मतदान, इस तारीख को आएंगे नतीजे

हिमाचल में एक फेज में 12 नवंबर को होगा मतदान, इस तारीख को आएंगे नतीजे

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। राज्य में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी होगी। चुनाव लड़ने के लिए 25 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इनकी छंटनी 27 को होगी, जबकि 29 अक्तूबर को नाम वापस ले सकेंगे। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही सरकारी घोषणाओं और नई भर्तियों पर भी रोक लग गई है।

प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजातिके लिए आरक्षित रहेंगी। इस बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता हैं। इनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पुरुष मतदाता 28,46,201, महिला मतदाता 27,28,555 हैं। 18 प्लस उम्र वाले 43,173 मतदाता, दिव्यांग 56,001, थर्ड जेंडर 37 और 80 प्लस वाले 1.22 लाख मतदाता हैं। सौ से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1,184 है। प्रदेश में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 7,521 मतदान केंद्र थे।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। राजनैतिक दलों की बात है तो आम आदमी पार्टी काफी समय से राज्य में सक्रिय है। जबकि बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now