Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रियंका ने सोलन के ठोडो मैदान में किया चुनावी शंखनाद, भाजपा पर करारा हमला, सरकार बनने पर कही ये बड़ी बातें

Published on: 14 October 2022
प्रियंका ने सोलन के ठोडो मैदान में किया चुनावी शंखनाद, भाजपा पर करारा हमला, सरकार बनने पर कही ये बड़ी बातें

सोलन ब्यूरो |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान में चुनावी शंखनाद कर दिया है। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका ने गांधी ने BJP पर करारे प्रहार किए। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, बागवानों और किसानों सहित अन्य सभी वर्गों को छला है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को देने की बजाय उनसे छीनने का काम किया। छोटे दुकानदारों से लेकर किसानों और बेरोजगारों तक से सबकुछ छीन लिया गया। अग्निवीर योजना से युवाओं का चार साल बाद भविष्य अंधकार में लाने की तैयारी की है। प्रदेश में कोरोना के दौरान पीपीई किट घोटाला हुआ। पुलिस और राज्य विश्वविद्यालय की भर्तियों में घोटाले किए गए।
311304694 664832778335884 6878378844234811380 n
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने अपने मित्रों का ऋण माफ करने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को OPS देने के नाम पर खजाना खाली हो जाता है। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में एक लाख नौकरियां देने और पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेने का एलान किया। उन्होंने भाजपा के रिवाज बदलने के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के उज्ज्वल हिमाचल बनाने के सपने को तोड़कर भाजपा ने रिवाज बदल दिया है। उन्होंने जनता से बीते पांच वर्षों में हुए कार्यों की समीक्षा करने के बाद ही वोट देने का आग्रह किया है।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की दस गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम खोखले और चुनावी वादे नहीं करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस नीयत के साथ 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया, उसे पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह ने पूरा किया। जयराम सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर जनता के साथ धोखा किया है।

हिमाचल में नशे पर चिंता जताते हुए प्रियंका ने कहा कि उनकी सरकार स्टेट में ड्रग पॉलिसी बनाएगी और डि-एडिक्शन सेंटर खोलेगी। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। वीरभद्र सिंह की बदौलत ही कांग्रेस काल में प्रदेश का विकास हुआ।
311332347 664807488338413 8746349611177551563 n
प्रियंका ने कहा कि अगर प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाती है तो युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। 680 करोड़ रुपए का फंड बनाया जाएगा और स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल की महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास भी किया। प्रियंका ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का जीवन बड़ी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। हिमाचल की महिलाएं मां बगलामुखी, ज्वालाजी और मां नयना देवी की शक्ति के साथ काम करती हैं। इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि हिमाचल में पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।
उन्होंने सोलन में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने का ऐलान भी किया। प्रियंका ने कहा कि इससे प्रदेश में उगने वाली फल-सब्जियों को प्रोसेस कर उत्पाद बनाने में आसानी होगी।

प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से हिमाचल प्रदेश के साथ रिश्ते की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का प्रदेश को लेकर आध्यात्मिक लगाव था। उन्होंने शहीद होने से पहले परिवार को लिखे एक पत्र में अपनी अस्थियों को संगम के अलावा हिमालय पर्वत पर भी विसर्जित करने को कहा था। पिता राजीव गांधी ने हिमालय पर्वत पर अस्थियों को विसर्जित किया है। पहाड़ों पर हर वर्ष पड़ने वाली बर्फ में इंदिरा गांधी भी मौजूद हैं। प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल में घर बनाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। उसे अब मैंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रिश्ता दोनों ओर से निभाया जाता है। आप कांग्रेस को वोट देकर रिश्ता निभाना, हम भी आपके और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

इससे पहले बसाल हेलीपैड पर प्रियंका गाँधी का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक डॉ. धनीराम शांडिल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में भाग लेने से पहले शूलिनी मंदिर पहुंचीं। मां शूलिनी के आशीर्वाद के साथ उन्होंने सोलन में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों से बात भी की। उन्होंने महिलाओं से गले मिलकर पूछा कि उनका करवाचौथ कैसा रहा। उसके बाद ठोडो मैदान में महारैली में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now