Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

त्यौहारी की छुटियों के बाद हो स्थल मूल्यांकन

Mandi News protest, Mgnrega Scheme, Shimla News, Sirmour News nps

सोलन।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा करवाये जा रहे स्थल मूल्यांकन का विरोध करता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानन्द शास्त्री प्रदेश महासचिव देव दत्त शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान दीप राम चंदेल सहित राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक संयुक्त बयान में कहा ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 21 अक्टूबर 2022 से स्थल मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने का जो निर्णय लिया है उस पर बोर्ड चैयरमैन एक बार पुनः विचार करें।

क्योंकि दिवाली से दो दिन पहले से दो दिन बाद तक विद्यालय के सभी अध्यापक त्यौहारी छुटियों पर होंगे ऐसे में इस स्थल मूल्यांकन की ये तिथि किसी भी सूरत में न्यायसंगत नही है। संघ के पदाधिकारियों ने बोर्ड चैयरमैन से निवेदन किया है कि इस फैसले पर पुनः विचार करें और स्थल मूल्यांकन प्रक्रिया दिवाली के बाद ही शुरू करें ताकि यह कार्य निर्विरोध चल सके।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: वीरभद्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थित माता इच्छापूर्ति मंदिर में हुई चोरी
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now