Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 23 साल के युवक का मर्डर

MURDER

बद्दी|
सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 23 साल के युवक का मर्डर हुआ है। पुलिस थाना मानपुरा के गांव डोडूवाल के समीप पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक हरभजन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह डोरियां बद्दी का रहने वाला था।

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि डोडूवाल स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। युवक के शरीर व चेहरे पर तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक युवक बीती बुधवार रात से लापता था। जब देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुरुवार को युवक मृत अवस्था में मिला।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अधिकारियों की गुंडागर्दी: व्यापारी को कार्यालय बुलाकर पीटा, बाजू फ्रैक्चर

जिला बद्दी पुलिस के एएसपी नरेंद्र के मुताबिक युवक बीती रात से लापता चल रहा था और सुबह युवक मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि हत्या के इस मामले को जल्द सुलझा दिया जाएगा।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now