Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन जिला में नामांकन पत्रों की हुई जांच, 6 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

सोलन जिला में नामांकन पत्रों की हुई जांच, 6 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

सोलन ।
विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की वीरवार को जांच की गई। जिसमें 50 अर्की विधानसभा क्षेत्र से तीन, 52 दून विधान सभा क्षेत्र से एक तथा 51 नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के उपरांत रद्द किए गए । बाकि 53 सोलन विधान सभा क्षेत्र व 54 कसौली विधान सभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। अब उम्मीदवार 29 अक्तूबर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवम उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने दी।

उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अवधि के दौरान जिला में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें 40 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं जबकि 6 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिये गये हैं। नामांकन पत्रों की जांच में प्रत्याशियों के शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन माता-पिता की संतान 10 वर्षीय प्रिंस हड्डी टूटने के रोग से ग्रस्त,आप भी बढ़ाएं इनकी मदद के लिए हाथ
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now