साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा

हिमाचल विधानसभा चुनाव: सीएम योगी की लोकप्रियता भुनाने में जुटी भाजपा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को भुनाने में जुट गई है। इसके लिए भाजपा हिमाचल में सीएम योगी की 20 से ज्यादा रैली करा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ से 10 रैलियां कराने की योजना हैं। यही नहीं इन रैलियों के अलावा सीएम योगी बीस से ज्यादा जनसभाएं कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बहुत फायदा हो सकता है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में उनसे रैली और जनसभाएं कराने का प्लान हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मांग बरकरार है, क्योंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उनके ‘बुलडोजर मॉडल’ ने उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी एक दिन में दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इस तरह बीजेपी चुनाव में सीएम योगी की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  चंद्र कुमार ने हिमाचल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में ली शपथ

Join WhatsApp

Join Now