Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर में गुजरात नम्बर वाहन से 2 लाख की नकदी बरामद

Published on: 31 October 2022
सुंदरनगर में गुजरात नम्बर वाहन से 2 लाख की नकदी बरामद

विजय शर्मा । सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान लगाई गई आदर्श आचार संहिता की अनुपालन करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड टीम-1 के अधिकारी विक्रांत शर्मा की अगुवाई में बीबीएमबी कौलोनी पुलिस टीम के सहयोग से अहमदाबाद गुजरात नंबर का वाहन 2 लाख की अस्पष्टिकृत नकदी के साथ पकड़ा गया। चुनाव आयोग के नियमानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा आगे की उचित कार्यवाही की जा रही है।
उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी 27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र धर्मेश रामोत्रा ने दी।

आम जनमानस से की गई अपील
निर्वाचन अधिकारी – 27 सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा ने सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमानुसार 50 हजार से अधिक की नकदी अपने साथ लेकर न चले। यदि 50 हजार से अधिक की नकदी किसी भी व्यक्ति के पास पकड़ी जाती है तो उसे उचित स्पष्टीकरण एवं प्रमाण देना अनिवार्य होगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के सफल संचालन के लिए चुनाव आयोग ने फ्लाइंग स्क्वायड/स्टेटिक सर्विलांस टीमों का भी गठन किया है जो चुनाव व आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड/स्टेटिक सर्विलेंस टीमों की निगरानी में जगह-जगह पर दिन-रात नाके लगाकर ऐसे वाहन जिसमें वोटरों को लुभाने के लिए नकद राशि, उपहार, असामाजिक तत्वों की आवाजाही तथा अपराधजनक सामग्री जैसे शराब हथियार आदि की आशंका होने की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि वाहन का अधिक राशि ले जाने का मामला आता है तो वाहन को जब्त कर कार्यवाही की जाएगी। 50 हजार रुपए से अधिक की अस्पष्टिकृत नकदी जब्त की जाएगी। यह टीमें विधानसभा चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु मतदान संपन्न होने तक रात दिन सक्रिय रहेंगी।

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों से सीधे कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत
उन्होंने बताया कि 27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र की आम जनता चुनाव सम्बंधित शिकायत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी कु0 जी0 सृजना से मोबाइल नम्बर 88943-16169 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यदि किसी को व्यय से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी आशीष चौरसिया से मोबाइल नंबर 8091057318 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन बारे आम लोगों को जानकारी देने के लिए सी-वीजील ऐप निर्मित की है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आम व्यक्ति चुनाव अधिकारी को शिकायत कर सकता है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now